खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में एसपी की जनसुनवाई, फरियादियों को त्वरित कार्रवाई का भरोसा मिला

मारपीट, जमीन विवाद और महिला संबंधी मामलों सहित 8 शिकायतों पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनोदय पंच। बड़वानी में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं। कुल 8 मामलों पर संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण पर जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सुनीं आमजन की समस्याएं

बड़वानी। आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और न्यायोचित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के सभी थाना परिसरों में एक साथ आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराईं। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी।

मारपीट, जमीन विवाद और महिला संबंधी मामलों पर निर्देश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मारपीट, जमीन विवाद, आपसी लेन-देन तथा महिला संबंधी अपराधों से जुड़े कुल 8 मामले सामने आए। पद्मविलोचन शुक्ल ने संबंधित थाना प्रभारियों से दूरभाष पर चर्चा कर शिकायतों के त्वरित एवं वैधानिक निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शिता पर जोर

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने, वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने तथा गंभीर प्रकरणों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों की जांच पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी महेश सुनैया, निरीक्षक सुनीता मंडलोई सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!