खरगोन-बड़वानी
खेतिया; संदीपनी स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, तीन लोग घायल
खेतिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को महाराष्ट्र के शाहदा किया रेफर

खेतिया। शंकर शिरसाठ। निसरपुर और खेतिया क्षेत्र के बीच संदीपनी स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को उपचार के लिए खेतिया अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान चेतन दिलीप और राहुल पिंटू, निवासी लक्कड़कोड, तथा अप्पाजी सूर्यवंशी, निवासी निजामपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। खेतिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए महाराष्ट्र के शाहदा रेफर कर दिया गया। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।



