खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

जिले की दो बालिकाओं ने पाया प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान

हाईस्कूल परिणाम में प्रदेश में 7वें स्थान पर रहा जिला,पिछले वर्ष के मुकाबले 10.81 प्रतिशत तक की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज

बड़वानी ; माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बुधवार को हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इस वर्ष बड़वानी जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त किया है। जिले के परीक्षा परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। हाई स्कूल के नियमित परीक्षार्थियों का सफलता प्रतिशत 85.26 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष (79.34प्रतिशत) की तुलना में 5.92 प्रतिशत अधिक है।
हायर सेकेंडरी के नियमित परीक्षार्थियों का सफलता प्रतिशत 78.35 प्रतिशत रहा, जिसमें पिछले वर्ष (67.54प्रतिशत) के मुकाबले 10.81 प्रतिशत की शानदार वृद्धि हुई है।
प्रदेश की प्रावीण्य सूची में जिले की 2 छात्राएं
हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में मॉडर्न एकेडमी अंजड़ की छात्रा कुमारी महक बलिराम गोले ने 500 पूर्णांक में से 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रवीण्य सूची में छठवां स्थान पाया है । वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में हरसुख दिगंबर जैन हायर सेकेंडरी स्कूल बड़वानी की छात्रा कुमारी उमामा पिता मोहम्मद उवेश मंसूरी ने 500 पूर्णांक में से 485 अंक प्राप्त कर जीव विज्ञान समूह में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में सातवें स्थान पाया है।
बड़वानी जिले में इस वर्ष हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी की परीक्षाओं में कुल 19,183 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से कुल 13,387 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। हाई स्कूल परीक्षा में नियमित विद्यार्थी कुल 8,824 सम्मिलित हुए, जिनमें से 7,524 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। प्राइवेट विद्यार्थी कुल 2,073 छात्र सम्मिलित हुए, जिनमें से 687 छात्र सफल रहे। वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में नियमित विद्यार्थी कुल 6,068 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 4,754 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं प्राइवेट कुल 2,218 छात्र सम्मिलित हुए, जिनमें से 422 छात्र उत्तीर्ण हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!