मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

नगर परिषद पलसूद ने जनगणना कार्य में जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान

बड़वानी ;  जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में नगर परिषद पलसूद द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए जिले में सर्वप्रथम अपने संपूर्ण चार्ज का कार्य पूर्ण किया गया। नगर परिषद पलसूद द्वारा दिनांक 11 मई 2026 को दोपहर 1 बजे सभी 20 एचएलबी का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया।
नगर परिषद पलसूद में कुल 20 एचएलबी, 20 प्रगणक एवं 04 सुपरवाइजर नियुक्त थे। जनगणना टीम द्वारा कार्य को उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से संपादित किया गया। उत्कृष्ट कार्य निष्पादन पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती जयति सिंह द्वारा नगर परिषद पलसूद की जनगणना टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री यशवंत सोलंकी, फील्ड ट्रेनर एवं सुपरवाइजर श्री विनोद अमझेरे, फील्ड ट्रेनर एवं कंट्रोल रूम प्रभारी श्री श्रवण चौहान, सुपरवाइजर श्री राजेंद्र बघेल, श्री सुरेशचंद्र राठौर एवं श्री चेतन गुप्ता, प्रगणक श्री पवन राठौड़, जनगणना शाखा प्रभारी श्री दयाशंकर अमझेरे, सहायक श्री अफजल हुसैन सहित समस्त प्रगणक एवं नगर परिषद स्टाफ उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद पलसूद की जनगणना टीम को उत्कृष्ट कार्य हेतु बधाई देते हुए अन्य चार्जों से भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!