सेंधवामुख्य खबरे

धनोरा में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज, 9 अगस्त को निकलेगी भव्य जिला स्तरीय रैली

जयस की बैठक में जिला स्तरीय आयोजन की रूपरेखा तय, समितियों के गठन के साथ गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने का निर्णय।

जनोदय पंच। विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को सेंधवा ब्लॉक के धनोरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। जयस की बैठक में रैली, आमसभा, समितियों के गठन और जिलेभर से समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

सेंधवा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को सेंधवा ब्लॉक के धनोरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को ग्राम पंचायत धनोरा में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।

रैली और आमसभा की बनाई रूपरेखा

जयस के सेंधवा ब्लॉक अध्यक्ष विवेक मेहता ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस प्रतिवर्ष पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष सर्वसम्मति से धनोरा में जिला स्तरीय आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा एवं वाद्य यंत्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत धनोरा में भव्य रैली निकाली जाएगी, जो प्रमुख मार्गों से होकर सेंधवा रोड स्थित सभा स्थल तक पहुंचेगी। यहां आयोजित आमसभा में आदिवासी समाज के वरिष्ठ वक्ता संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

समितियों का गठन, गांव-गांव होगा संपर्क अभियान

आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया जा रहा है। आगामी दिनों में विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर समाज के लोगों को कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। साथ ही समाज के वरिष्ठ वक्ताओं एवं प्रतिनिधियों से संपर्क कर तैयारियों को और गति देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जयस ब्लॉक अध्यक्ष विवेक मेहता, सरपंच प्रतिनिधि विजय मेहता, सरपंच प्रताप सेंगर, जयस मीडिया प्रभारी जितेंद्र डावर, सर्जन डावर, रमेश चौहान, इलिप डावर, अजय आर्य, वाहरिया कनोजे, वाहरिया डावर, रामेश्वर सोलंकी, सयाराम सेनानी और गोविंद सोलंकी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!