सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। बेटो ने पिता के निधन पर करवाया नेत्रदान, दो लोगों को मिलेगी नई रोशनी

सेंधवा।  परिजनों ने कॉर्निया का बॉक्स मानव सेवा समिति के सदस्यों को सौंपा कार्निया इंदौर के mk इंटरनेशनल हॉस्पिटल जायेगे दो लोगों को मिलेगा जीवनदान
जगन्नाथपुरी निवासी दिलीप लखमीचंद नागड़ा का बुधवार करीब 12 30 बजे 60वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद पुत्र हीरेन अंकित प्रिंस नागड़ा ने परिवारजनों की सहमति से नेत्रदान का निर्णय लिया मृतक का नेत्रदान करने हेतु जैन समाज के रोहित मोमाया इसकी जानकारी मानव सेवा समिति सेंधवा के संचालक नीलेश जैन को दी। जैन ने नारायणदास अस्पताल के डॉ. आकाश पालीवाल से संपर्क किया। डॉ. पालीवाल ने दिलीप नागड़ा के दोनों कॉर्निया निकाले। इन्हें इंदौर के आई बैंक भेजा गया। दो जरूरतमंद व्यक्तियों को कॉर्निया प्रत्यारोपित कर उनकी दृष्टि लौटाने का प्रयास किया जाएगा।मानव सेवा समिति के संचालक समाजसेवी निलेश जैन ने बताया कि समिति के माध्यम से यह 29 वां नेत्रदान संपन्न हुआ है।
नागड़ा परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अंतिम संस्कार में लकड़ियों के स्थान पर गोबर से बने कंडों का उपयोग किया। बुधवार शाम 5 बजे मुक्तिधाम में उनका इको-फ्रेंडली अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। इस अवसर पर मानव सेवा समिति के डॉ किंशुक लालका ने शहर के सभी समाज प्रमुखों से अपील की हे समाज में किसी भी जगह गमी हो जाने पर उनके मोबाइल नंबर 9425094501 8926024168 पर संपर्क करे हमारी टीम परिवार को नेत्रदान के लिए प्रेरित करेगी इस अवसर पर नारायणदास हास्पीटल के डॉ आकाश पालीवाल विकाश सेनानी विजय आर्य सुखलाल चौहान जैन समाज के विजय जैन अशोक जैन डॉ किंशुक लालका निलेश जैन गिरीश लालका ललित जैन का रोहित मोमाया गिरीश नागड़ा प्रेम नागड़ा लक्ष्मीचंद मोमाया अभय जैन भरत जैन नरेंद्र गोसर तरुण जैन दिनेश मोमाया आदि उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!