अपराधखरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार…आरोपी के पास से 80 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब की जप्त…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने अवैध कच्ची शराब पर कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार एवं एक आरोपी मौके से फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी के पास से 80 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर कार्यवाही की हैं।

थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने बताया कि थाना बड़वाह पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, दो व्यक्ति मोटर सायकल से अवैध शराब लेकर खेडीटाण्डा फाटे के पास जगंल के रास्ते बड़वाह तरफ निकलने वाले हैं।

मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना से पुलिस टीम को अवगत करवा कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने हेतु मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया।

थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को मुखबिर के बताए अनुसार दो व्यक्ति एक मोटर सायकल से बीच में बोरी रख कर आते दिखाई दिए पुलिस टीम को देख मोटर साइकल पर पीछे बैठा व्यक्ति उतर कर भाग निकला।

लेकिन दूसरे व्यक्ति को पुलिस टीम ने मोटर साइकल चालक को घेराबंदी कर रोक लिया। जिसके बाद उसने अपना नाम मुकेश निवासी कडकी बारूल बलवाड़ा का होना बताया। टीम के द्वारा मुकेश की मोटर साइकल पर रखी बोरी को चेक करने पर उसमे प्लास्टिक की पन्नियों में कच्ची हाथ भट्टी की शराब होना पाया गया।

जिसे परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज व लाइसेंस के बारे में पूछने पर कोई वैध दस्तावेज व लाइसेंस नहीं होना बताया। मुकेश ने मौके से भागे व्यक्ति का नाम साहिल निवासी कडकी बारूल का होना बताया।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी मुकेश के विरुद्ध थाना बड़वाह पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में कुल 80 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 16 हजार रुपए व अवैध कच्ची शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकल कीमती लगभग 45 हजार रूपए को नियमानुसार विधिवत जप्त विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही में कमल कुशवाह, मनोज, रवि, नितिन बौरासी, राकेश कनासे, सूर्या रघुवंशी, अन्नपूर्णा, वर्षा सौलंकी एवं थाना बड़वाह के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!