सेंधवामुख्य खबरे

अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर सेंधवा में नशामुक्ति रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेंधवा। अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान के तहत सेंधवा में जागरूकता कार्यक्रम एवं नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर जयंती सिंह बड़वानी के निर्देशन एवं जिला सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक रोनक सोलंकी के मार्गदर्शन में सातपुड़ा आदिवासी नशामुक्ति अभियान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शासकीय जनजातीय बालक महाविद्यालयीन छात्रावास एवं वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेंधवा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. कृष्णा रामचंद्र भावले ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर और परिवार को प्रभावित करता है। इसके बाद युवाओं ने “चलो नशा भगाते हैं, युवा बचाते हैं”, “नशा मुर्दाबाद” जैसे नारों के साथ नशामुक्ति रैली निकाली और समाज को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्ति की शपथ लेकर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। सातपुड़ा आदिवासी नशामुक्ति केंद्र के संचालक खुमसिंह चौहान ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम बताए।

कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक ताराचंद मनसारे, दारासिंह चौहान, डॉ. अनुपकुमार जमरे सहित अनेक युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 17 से 26 जून तक आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के दौरान सातपुडा आदिवासी नशामुक्ती केंद्र धवली माध्यम से विभिन्न गांवों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से हजारों लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!