खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; उफनते नाले में ट्रैक्टर सहित बहा चालक, तलाश जारी, पिपरखेड़ा में दर्दनाक हादसा, बंसी डावर लापता

सेंधवा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। नागलवाड़ी थाना क्षेत्र के पिपरखेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां उफनते नाले को पार करते समय एक ट्रैक्टर चालक तेज बहाव में बह गया और अब तक लापता है।

यह घटना रविवार शाम लगभग 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब पिपरखेड़ा गांव का निवासी बंसी पिता धूलिया डावर, उम्र लगभग 38 वर्ष, ट्रैक्टर से नाला पार कर रहा था। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तेज बहाव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर पुलिया से करीब 300 मीटर दूर बहकर नाले में जा पहुंचा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नागलवाड़ी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

टीम द्वारा देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक लापता चालक बंसी डावर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं, ट्रैक्टर को नाले में काफी दूर जाकर बरामद किया गया है।

लगातार हो रही बारिश और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में उफनते नालों, नदी और पुलियाओं को पार करने का जोखिम न उठाएं, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!