खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
बड़वानी; मानसून के मद्देनजर जिला स्तर पर बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित, 24 घंटे रहेगा क्रियाशील

बड़वानी; कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशानुसार आगामी वर्षा ऋतु (जून से सितम्बर 2026) के दौरान संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थितियों से निपटने के लिए जिला स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। आपदा जनित किसी भी प्रकार की क्षति से बचाव और त्वरित राहत कार्यों के संचालन हेतु कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 102 में जिला बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष दिनांक 01 जून 2026 से आगामी आदेश तक निरंतर 24 घंटे सतत रूप से कार्य करेगा।
कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर
नागरिक आपातकालीन परिस्थितियों में या बाढ़ आपदा से जुड़ी सूचना देने के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 9111783632 पर संपर्क कर सकते हैं।

तीन पारियों में तैनात रहेगा स्टाफ
नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन के लिए मोटर बोट चालकों एवं कॉल सेन्टर एक्जीक्यूटिव्स की ड्यूटी तीन अलग-अलग पारियों (सुबह 06 से दोपहर 02 बजे, दोपहर 02 से रात्रि 10 बजे, तथा रात्रि 10 से सुबह 06 बजे तक) में लगाई गई है। इस पूरे कंट्रोल रूम के समन्वित संचालन एवं मार्गदर्शन की जिम्मेदारी जिला लोक सेवा प्रबंधक, बड़वानी श्रीमती शारदा सराफ को सौंपी गई है। आदेश के तहत तैनात सभी कर्मचारियों सौंपे गए दायित्वो का निर्वहन करेंगे एवं किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता नहीं बरतेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो चुका है



