खरगोन-बड़वानी

बड़वानी: खेतिया के मोरतलाई में मिला तेंदुए का शावक, जंगल में छोड़ा गया, मादा तेंदुए और शावक को मिलाने के लिए सर्चिंग ऑपरेशन जारी

बड़वानी: खेतिया के मोरतलाई में मिला तेंदुए का शावक, जंगल में छोड़ा गया, मादा तेंदुए और शावक को मिलाने के लिए सर्चिंग ऑपरेशन जारी

बड़वानी जिले के खेतिया क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार रात मोरतलाई गांव में एक किसान के खेत में तेंदुए का शावक मिला। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर शावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा और सर्चिंग अभियान शुरू किया।


मोरतलाई में खेत से मिला तेंदुए का शावक

बड़वानी जिले के खेतिया क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी दर्ज की जा रही है। इसी महीने वन विभाग ने एक मादा तेंदुए को पिंजरा लगाकर पकड़ा था। अब रविवार रात ग्राम मोरतलाई में किसान विक्रम किराड़े के खेत में रात करीब 9 बजे ग्रामीणों ने तेंदुए का शावक देखा। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।


वन विभाग ने मौके पर किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक को सुरक्षित पकड़कर पिंजरे में डाल दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शावक बहुत छोटा था और दूध पीता था। आशंका जताई गई कि मां का दूध न मिलने पर शावक की जान को खतरा हो सकता है।


जंगल में छोड़ा गया शावक, सर्चिंग अभियान तेज

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शावक को किसान के खेत के पास ही जंगल में छोड़ दिया गया। विभाग ने जंगल क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को सभी जगह पिंजरे लगाए जाएंगे ताकि मादा तेंदुए और शावक दोनों को एक साथ सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!