खरगोन-बड़वानीस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वानी; राज्य शासन की मंशानुरूप जिला चिकित्सालय बड़वानी मे चेस्ट क्लिनिक का शुभारंभ एवं बर्न यूनिट का पूर्व से संचालन

बड़वानी;  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश भोपाल से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप वायु प्रदूषण से संबंधित बीमारियों की स्कीनिंग, निदान, उपचार, परामर्श एवं फॉलो-अप हेतु जिला चिकित्सालय बड़वानी मे संचालित एनसीडी क्लिनिक अन्तर्गत ही चेस्ट क्लिनिक की स्थापना कर चिकित्सालय में आने वाले मरीजो की जाँच एवं उपचार किया जा रहा है। उक्त युनिट हेतु पृथक से चिकित्सालय में पदस्थ चेस्ट विशेषज्ञ को उक्त क्लिनिक का प्रभार सौंपा गया है साथ ही आवश्यक जॉच एवं रिपोटींग कार्य हेतु नर्सिगं ऑफिसर एवं आउटसोर्स कम्प्युटर ऑपरेटर की ड्यूटी लगायी गई है।

उक्त के साथ ही जिला स्वास्थ्य समिती की बैठक मे कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन मे आगामी दीपावली पर्व के दौरान किसी प्रभार की आगजनी होने पर चिकित्सालय मे आने वाले बर्न मरीजो हेतु पूर्व से ही संचालित बर्न युनिट जिसमे 8 पलंग संचालित है। उक्त युनिट मे आवश्यक उपकरण एवं औषधियों की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित कर ली गई है एवं कार्यरत स्टॉफ को 24 घंटे सातों दिन सजग रहने हेतु निर्देशित किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!