खरगोन-बड़वानी

बड़वानी; पीजी कॉलेज बड़वानी में विकसित भारत युवा संसद का भव्य आयोजन;

 विजेता प्रतिभागी राज्य विधानसभा भोपाल में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व; वहां से चयनित युवा पहुंचेंगे संसद भवन के सेंट्रल हॉल, नई दिल्ली

बड़वानी; युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित मेरा युवा भारत द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर (पीजी) अग्रणी महाविद्यालय, बड़वानी में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस बौद्धिक मंच पर जिले के विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं ग्रामीण पृष्ठभूमियों से आए अनेक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्र निर्माण से जुड़े ज्वलंत विषयों पर अपने प्रखर विचार प्रस्तुत किए।
कड़े मुकाबले के बीच ये रहे विजेता

युवा संसद में प्रतिभागियों के तार्किक कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता और नेतृत्व दृष्टि का गहन मूल्यांकन पांच सदस्यीय प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. डॉ. रंजीत मेवाड़े, डॉ. कमलेश गुप्ता, डॉ. राजाराम, डॉ. रंजना एवं डॉ. वीरेन्द्र सम्मिलित रहे। निर्णायकों के निष्पक्ष आंकलन के पश्चात परिणामों की घोषणा की गई-प्रथम स्थान-खुशी मंडलोई, द्वितीय स्थान- सार्थक गुप्ता, तृतीय स्थान-संकेत यादव

ये शीर्ष विजेता अब अगले चरण में मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा, भोपाल में बड़वानी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित युवाओं को देश की ऐतिहासिक संसद के सेंट्रल हॉल, नई दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर अपने विचार रखने का गौरव प्राप्त होगा।

पुरस्कार एवं सम्मान
संसद के समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें सहभागिता प्रमाण पत्र, विशेष यूथ किट एवं डायरी भेंट की गई। वहीं, शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत विकास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम- दीपक यादव समापन अवसर पर जिला युवा अधिकारी दीपक यादव ने सभी प्रतिभागियों और निर्णायक मंडल के प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस गरिमामय कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए मेरा युवा भारत की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक टीम को विशेष धन्यवाद देते हुए उनकी निष्ठा व अथक परिश्रम की मुक्तकंठ से सराहना की।

युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा संसद केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निखार, लोकतांत्रिक चेतना के संचार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जिले के युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी व्यक्तिगत उन्नति और देश की प्रगति के लिए ऐसे रचनात्मक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!