ग्राम धवली में कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

सेंधवा। आगामी कांवड़ यात्रा 2026 के सफल, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन को लेकर ग्राम धवली स्थित शिव मंदिर परिसर में कांवड़ यात्रा समिति एवं शिवभक्तों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कांवड़ यात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, स्वागत व्यवस्था, चिकित्सा सहायता तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समिति के सभी सदस्यों एवं उपस्थित शिवभक्तों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए तथा यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक चरण की जिम्मेदारियाँ समिति के सदस्यों को सौंपते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास आर्य धवली मंडल अध्यक्ष श्री किरता वडवी , श्री हीरालाल जाधव, श्री ताराचन्द्र राठौर श्री जामसिंह भाई , श्री जगन ब्राह्मण सरपंच श्री शांताराम, श्री दारासिंह ,क्षेत्र के सभी वरिष्ठजन, युवा साथी एवं कांवड़ यात्रा समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और भगवान शिव के जयघोष “हर-हर महादेव” एवं “ॐ नमः शिवाय” के साथ बैठक का समापन हुआ।



