मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

बड़वानी में NEET 2026 क्वालीफाई छात्रा सायमा सरफराज मंसूरी का पीएम श्री स्कूल अंजड़ में हुआ सम्मान

एमबीबीएस के लिए क्वालीफाई करने पर विद्यालय परिवार ने किया अभिनंदन, छात्राओं से साझा किए सफलता के अनुभव

बड़वानी जिले के पीएम श्री एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल अंजड़ में NEET परीक्षा 2026 क्वालीफाई छात्रा कुमारी सायमा सरफराज मंसूरी का सम्मान किया गया। छात्रा ने एमबीबीएस के लिए क्वालीफाई करने के बाद अपने अनुभव साझा किए। कलेक्टर श्रीमती जयती सिंह ने भी मोबाइल पर चर्चा कर शुभकामनाएं दीं।

जनोदय पंच। बड़वानी। पीएम श्री एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल अंजड़ द्वारा शनिवार दोपहर NEET परीक्षा 2026 क्वालीफाई छात्रा कुमारी सायमा सरफराज मंसूरी का सम्मान कर स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार कुमारी सायमा सरफराज मंसूरी की प्रारंभिक शिक्षा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजड़ में ही हुई है। कक्षा 11वीं और 12वीं से शिक्षकों द्वारा उन्हें NEET परीक्षा की तैयारी कराई जा रही थी।

प्रथम प्रयास में हासिल की सफलता

सायमा सरफराज मंसूरी ने अपने कठिन परिश्रम और मेहनत के बल पर प्रथम वर्ष में ही NEET परीक्षा में 548 अंक प्राप्त कर एमबीबीएस के लिए क्वालीफाई किया। इस उपलब्धि से उनके परिवार, समाजजनों और विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सायमा के परिवार को भी आमंत्रित किया गया।

अनुभव साझा कर किया प्रेरित

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य ललित कुमार लोनारिया ने संस्था की ओर से सायमा सरफराज मंसूरी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सायमा ने छात्राओं के साथ NEET परीक्षा की तैयारी के अनुभव साझा करते हुए कठिन परिश्रम और लक्ष्य निर्धारण का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोज सेन ने किया तथा आभार वरिष्ठ व्याख्याता प्रदीप गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक सुमन, श्रीमती मनीषा जोशी, बबीता राजन, पीटीआई राकेश पाटीदार, मुकेश यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कलेक्टर श्रीमती जयती सिंह ने मोबाइल पर कुमारी सायमा से चर्चा कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!