खलघाट संजय सेतु पुल पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, बाइक चालक गंभीर घायल, धामनोद अस्पताल में पहुंचाया गया

जनोदय पंच। खलघाट के संजय सेतु पुल पर सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर घायल हुआ। दंपत्ति इंदौर से डेढ़गांव जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खलघाट के संजय सेतु पुल पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो पहिया वाहन पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुल पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई।

अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक MP 09 ZT 8218 से दंपत्ति इंदौर से डेढ़गांव जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
डायल 112 और टोल एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
हादसे में घायल पुरुष को उपचार के लिए डायल 112 की मदद से तथा मृतक महिला को टोल एंबुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल धामनोद पहुंचाया गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर सहायता पहुंचाई गई।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस मौके पर पहुंची और पुल पर बाधित यातायात को सुचारू कराया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना धामनोद पुलिस ने मामला जांच में लिया है।



