सेंधवाधर्म-ज्योतिष, समाजमुख्य खबरे

सेंधवा; सेंधवा का जत्था केदारनाथ से जल लेकर हरिद्वारा रवाना, हरिद्वार से शुरू होगी साइकिल कावड़ यात्रा, गोई वाकी स्थित शिव शक्तिधाम में होगा अभिषेक

मंदिर समिति के राहुल पालीवाल ने श्रद्धालुओं से की सहभागिता की अपील, एबी रोड गायत्री मंदिर जामली से गोई वाकी तक निकलेगी यात्रा

जनोदय पंच। सेंधवा से 22 जुलाई को रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था केदारनाथ का पवित्र जल लेकर हरिद्वार पहुंचा है। हरिद्वार से साइकिल कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी, जिसके सेंधवा पहुंचने पर एबी रोड गायत्री मंदिर, जामली से गोई वाकी स्थित शिव शक्ती मंदिर तक पैदल कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।

केदारनाथ धाम से पवित्र जल लाकर शिव शक्ती धाम, गोई वाकी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं का जत्था 22 जुलाई को सेंधवा से रवाना हुआ था। यात्रा के तहत श्रद्धालु बोलेरो वाहन से केदारनाथ एवं हरिद्वार के लिए प्रस्थान किए। केदारनाथ का जल लेकर अब हरिद्वार से साइकिल कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी।

गोई वाकी तक निकलेगी पैदल कावड़ यात्रा

मंदिर समिति के राहुल पालीवाल ने बताया कि भगवान केदारनाथ धाम और पवित्र हरिद्वार का जल सेंधवा पहुंचने के बाद एबी रोड स्थित गायत्री मंदिर, जामली से गोई वाकी स्थित शिव शक्ती मंदिर तक पैदल कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

राहुल पालीवाल ने बताया कि जो भी श्रद्धालु केदारनाथ धाम और हरिद्वार के पवित्र जल की इस कावड़ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, वे मंदिर समिति को सूचना देकर यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में सहभागिता करने की अपील की।

बता दे कि केदारनाथ धाम से पवित्र जल लेकर शिव शक्ति धाम गोई वाकी मंदिर में जलाभिषेक करने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार 22 जुलाई को सेंधवा से रवाना हुआ था। यात्रा के तहत श्रद्धालु सेंधवा से बोलेरो वाहन से केदारनाथ एवं हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे।

केदारनाथ और हरिद्वार का जल लेकर हरिद्वार से साइकिल यात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना और इंदौर होते हुए 10 अगस्त 2026 को सेंधवा स्थित शिव शक्ति धाम, गोई वाकी मंदिर पहुंचेगी। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में राकेश डुडवे, रोहित डुडवे, सोहन भाबरी, जतन डुडवे, बीलू सेनानी, दिलीप डुडवे तथा गोविंद डुडवे विशेष रूप से शामिल हैं। जत्थे के निकलने के दौरान राहुल पालीवाल, सुनील शर्मा, सुखदेव स्वामी, महेश पालीवाल, गणेश चौधरी, मुकेश सोलंकी सहित अन्य श्रद्धालुओ ने जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!