सेंधवा में 16 अगस्त को मनेगा कानबाई माता उत्सव, किले अंदर होगा सामूहिक विसर्जन
सर्व महाराष्ट्र समाज की बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय, स्थापना और विसर्जन को लेकर 2 अगस्त को होगी विशेष बैठक

जनोदय पंच। सेंधवा शहर में महाराष्ट्र समाज सेंधवा द्वारा आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि मां कानबाई उत्सव 16 अगस्त 2026 रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। मां कानबाई माता का विसर्जन किले अंदर निजी टैंकर के माध्यम से किया जाएगा। स्थापना वाले परिवारों की बैठक 2 अगस्त को होगी।

सर्व महाराष्ट्र समाज की बैठक में हुआ निर्णय
सेंधवा शहर में महाराष्ट्र समाज सेंधवा द्वारा कानबाई उत्सव मनाने को लेकर 25 जुलाई 2026 को सर्व समाज बंधुओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी नाग पंचमी से पहले 16 अगस्त 2026 रविवार को मां कानबाई उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
देवशयनी एकादशी के अवसर पर सर्व महाराष्ट्र समाज द्वारा आगामी सावन माह में मां कानबाई पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत महाराष्ट्र मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इसके बाद उत्सव को लेकर चर्चा की गई।

किले अंदर होगा माता का विसर्जन
बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त 2026 को मां कानबाई माता की स्थापना एवं 17 अगस्त 2026 सोमवार को किले अंदर विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के लिए निजी टैंकर की व्यवस्था की जाएगी।
सर्व महाराष्ट्र समाज के अनुसार, पहले मां कानबाई माता का विसर्जन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से किया जाता था। निंबार्क कॉलोनी निवाली रोड, घटिया पट्टिया, शास्त्री कॉलोनी तलावाड़ी नाले पार, किले अंदर, महावीर कॉलोनी, टैगोर बेड़ी, दारू गोदाम और चारण मोहल्ले के पीछे सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता जाते थे।
एक साथ किले अंदर ले जाने पर बनी सहमति
बैठक में बताया गया कि कई बार नदी-नालों में पानी की स्थिति नहीं होने से विसर्जन के दौरान समस्याएं आती थीं। इसी को लेकर सर्व महाराष्ट्र समाज ने बैठक आयोजित कर निर्णय लिया कि पहले की तरह पूरे शहर से सभी मां कानबाई माता को एक साथ किले अंदर ले जाया जाएगा।
बैठक में सर्व महाराष्ट्र समाज के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की सहमति से यह निर्णय लिया गया। आगामी 2 अगस्त 2026 रविवार को उन सभी परिवारों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिनके घरों में मां कानबाई माता की स्थापना की जाती है।
बैठक में यह रहे उपस्थित
सर्व महाराष्ट्र समाज की बैठक में कमलाकर सोनी, अनिल आबा, प्रकाश निकुम, छोटू चौधरी, कैलाश सोनी, सुपडु जाधव, भगवान गायकवाड, ईश्वर चौहान, श्याम पाटिल, राहुल वाडीले, सचिन वाडीले, दीपक महाजन, दगडू कदम सर, जीतू चौहान, पप्पू सोनी सहित सर्व महाराष्ट्र समाज के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



