मालवा-निमाड़मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा: जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप ने किया 100 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, बैग व स्वच्छता सामग्री वितरित

सेंधवा। ग्राम गवाड़ी के बरिया फलिया स्थित स्कूल में जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप की ओर से सामाजिक सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 100 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण ग्रुप के डॉ. एम. के. जैन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के पूजन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों को टूथब्रश, टूथपेस्ट तथा लगभग 100 स्कूल बैग वितरित किए गए। इसके बाद सभी विद्यार्थियों को नाश्ता भी कराया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य श्री फिरोज खान, श्री विनेश मेहता एवं श्रीमती योगिता पाटील उपस्थित रहे। वहीं जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप की ओर से डॉ. एम. के. जैन, प्रेमचंद सुराना, अशोक सकलेचा, राजेंद्र ककरिया, मितेश, किशोर, सौरभ, तेजस शाह, भूषण जैन एवं परेश सेठिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम की जानकारी जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. एम. के. जैन ने दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!