बड़वानी में ‘विकसित भारत/2047’ विषय पर भव्य यूथ पार्लियामेंट आयोजित, युवाओं ने राष्ट्र निर्माण पर रखे विचार
एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति बी.के. द्विवेदी सहित कई गणमान्य रहे उपस्थित

रमन बोरखड़े। बड़वानी। बड़वानी पुलिस द्वारा ‘विकसित भारत/2047’ विषय पर यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप राष्ट्रीय, तकनीकी और सामाजिक विषयों पर विचार रखे। आयोजन में न्यायपालिका, प्रशासन, पुलिस, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
बड़वानी पुलिस ने ‘विकसित भारत/2047’ विषय पर युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने के उद्देश्य से भव्य यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘विकसित भारत/2047 के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी’ रहा। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने संसदीय परंपराओं का पालन करते हुए राष्ट्रीय, तकनीकी और सामाजिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने युवाओं की भूमिका पर रखे विचार
पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा कि युवा संसद का विचार सामूहिक प्रयासों की परिणति है। उन्होंने कहा कि सही अवसर मिलने पर युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण का आधार बनती है। उन्होंने कहा कि जनजाति-बहुल जिले के युवाओं ने इस मंच से अपनी जागरूकता, संस्कार और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि और जनजातीय विकास जैसे विषयों पर विद्यार्थियों की प्रस्तुति उल्लेखनीय रही।



करियर सेल ने संभाली संसदीय गतिविधियों की जिम्मेदारी
कार्यक्रम की समस्त संसदीय गतिविधियों एवं कार्यवाहियों का संचालन पीएम श्री शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के करियर सेल ने वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मधुसूदन चौबे के नेतृत्व में किया। आयोजन में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज, मॉडल कॉलेज तथा योगेश्वर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता करते हुए अपनी प्रस्तुतियां दीं।


न्यायपालिका, प्रशासन, पुलिस और शिक्षाविदों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति बी.के. द्विवेदी (पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय इंदौर एवं अध्यक्ष, रेरा अपीलीय ट्रिब्यूनल) रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. एस.पी. गौतम, दीपमाला रावत, डी.एस. सेंगर, प्रोफेसर राजीव शर्मा, प्रोफेसर अरविंद शुक्ला तथा कार्टूनिस्ट स्माइल लहरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.के. जैन, सीजीएम सुमित शर्मा, जिला पंचायत सीईओ काजल जावला, पूर्व कुलपति एस.एन. यादव, अजय यादव, अश्विन शुक्ला, विकास चतुर्वेदी, शैफाली तिवारी (जेल सुपरीडेन्ट, बड़वानी), प्रोफेसर संदीप मारू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, डॉ. मधुलिका शुक्ल, एसडीओपी महेश सुनैया, एसडीओपी अजय वाघमारे, एसडीओपी बी.एल. अटोदे, डीसीपी अजाक निलेश्वरी डावर, डीएसपी चेतन बघेल, रक्षित निरीक्षक उषा सिसोदिया, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, सूबेदार अलका वास्केल, उपनिरीक्षक पूनम शर्मा, जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, जनप्रतिनिधि, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मधुलिका शुक्ल एवं पूनम शर्मा ने किया।







