सेंधवा; शिवमहापुराण कथा में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

सेंधवा; नगर के मंडी प्रांगण में चल रही 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा में सेंधवा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और राधाकृष्ण हॉस्पिटल ने सातों दिन भक्तों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया।जिसमें बीपी, पल्स, ऑक्सीजन सैचुरेशन, ब्लड ग्लूकोज स्तर, वजन मापा गया और चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया।इस शिविर में करीब 300 भक्तों का परीक्षण किया गया।शिविर में संस्था के प्राचार्य डॉ संजय रुद्रै उपप्राचार्य डॉ हेमन्त खैरनार डॉ सुमतिनाथ जैन डॉ महेश नागर डॉ नीलिमा पवार इन चिकित्सकों द्वारा एवं इंटर्न डॉक्टर सुमित, रानू, रक्षा, खुशी, विशाल, राजेंद्र, रोहित ,राम , प्रथम वर्ष से चतुर्थ वर्ष के बीएचमएस के छात्रों ने सेवाएं दी। साथ में संस्था के प्राचार्य डॉ संजय रुद्रै ने बताया कि दिनांक 9 अगस्त 2026 को स्पेशल बच्चों के (जैसे शारीरिक मानसिक अविकसित दृष्टिबाधित ) लिए मुंबई के विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क इलाज के लिये सेंधवा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और राधाकृष्ण हॉस्पिटल निवाली रोड पर आयोजित किया है । उन्होंने ऐसे बच्चों के परिवार से अपील की है कि वो इस कैंप में बच्चों को लेकर जरूर आए।




