खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

खरगोन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई, ब्रजेश ट्रेडिंग कंपनी से 2.17 लाख का घी जब्त

धोलपूर फ्रेश देशी घी के नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे, गुणवत्ता को लेकर संदेह के बाद कार्रवाई।

दिनेश गीते। खरगोन। खरगोन के जवाहर नगर स्थित ब्रजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामार कार्रवाई की। यहां से धोलपूर फ्रेश देशी घी के चार नमूने जांच के लिए भेजे गए। संदेह के आधार पर 364.5 लीटर घी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 2 लाख 17 हजार 635 रुपये बताई गई है।

कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

खरगोन में 7 अगस्त 2026 को कलेक्टर गुरु प्रसाद के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग ने जवाहर नगर स्थित ब्रजेश ट्रेडिंग कंपनी पर कार्रवाई की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने धोलपूर फ्रेश देशी घी के चार नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग के अनुसार, घी की गुणवत्ता को लेकर संदेह के चलते जांच रिपोर्ट आने तक संबंधित खाद्य पदार्थ की पूरी मात्रा विधिवत जब्त की गई। कुल 364.5 लीटर घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 17 हजार 635 रुपये है।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित विक्रेता एवं निर्माता फर्म के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा नियम, 2011 के प्रावधानों के तहत की जाएगी। फिलहाल नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं और विभाग रिपोर्ट प्राप्त होने का इंतजार कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दूध और दुग्ध उत्पादों की होगी सैंपलिंग

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से सैंपलिंग और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एच.एल. अवास्या सहित खाद्य सुरक्षा विभाग का अमला मौजूद रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!