खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026’ के तहत बड़वानी पुलिस की बड़ी पहल: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण हेतु एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने ली विशेष समीक्षा बैठक

शिकायतों का निराकरण केवल कागजी न होकर धरातल पर प्रभावकारी एवं आवेदक के लिए संतोषजनक हो: एसपी बड़वानी

रमन बोरखड़े। बड़वानी। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026’ के उद्देश्यों को दृष्टिगत रखते हुए, आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हेतु बड़वानी पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागृह बड़वानी में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए थानावार लंबित शिकायतों की गहन एवं विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के मुख्य निर्देश:
* गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावकारी निराकरण: अधिकारियों को सख्त ताकीद दी गई कि शिकायतों का समाधान केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर उसका असर दिखे और आवेदक पूर्णतः संतुष्ट हो।
* समयसीमा में कार्यवाही: सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज सभी प्रकरणों का एक निश्चित समयसीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों एवं जांच अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
* साइबर फ्रॉड संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई व जागरूकता: बैठक में साइबर अपराधों और साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए गए कि पीड़ितों की वित्तीय राशि होल्ड/रिकवर कराने हेतु तकनीकी टीम के साथ समन्वय बनाकर तत्काल कदम उठाए जाएं। साथ ही, थाना स्तर पर आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाने हेतु निरंतर जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
साइबर सुरक्षा हेतु बड़वानी पुलिस की अपील:
* किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी (OTP), सीवीवी (CVV), पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
* अनजान लिंक, फर्जी कॉल, वर्क-फ्रॉम-होम या लॉटरी के प्रलोभन से सतर्क रहें।
* साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
विशेष अभियान की सफलता:
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में दिनांक 07 अगस्त 2026 को जिले में विशेष अभियान चलाकर 26 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का आवेदकों की पूर्ण संतुष्टि के साथ निराकरण किया गया।


बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी:
इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, एसडीओपी राजपुर श्री बी. एल. आटोदे, डीएसपी (अजाक) श्रीमती निलेश्वरी डावर, डीएसपी/रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल, समस्त थाना प्रभारीगण एवं जिले के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!