खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित बड़वानी दौरे को लेकर डीआईजी एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का सघन निरीक्षण

सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रमन बोरखड़े। बड़वानी। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 14 अगस्त 2026 को बड़वानी जिले के ग्राम तलुन, बोरलाय व बड़वानी में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से आज डीआईजी निमाड़ रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने कार्यक्रम स्थल का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड, वीआईपी आगमन एवं गमन मार्ग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा विश्राम स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।

सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता

डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, नागरिक सुविधा एवं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व अपने ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहें तथा पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ ही प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात डायवर्शन प्लान को व्यवस्थित रूप से लागू करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन एवं कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आकस्मिक परिस्थितियों के लिए तैयार रहे कंटिजेंसी प्लान

डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी संभावित आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए कंटिजेंसी प्लान एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएँ पूर्व से तैयार रखी जाएँ। सभी सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का पूर्व परीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर किया जाए।

पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को त्रुटिरहित एवं प्रभावी बनाए रखें। उन्होंने ड्यूटी प्वाइंटवार जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा प्रत्येक स्तर पर सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही
डीआईजी सुश्री सिमाला प्रसाद ने थाना कोतवाली बड़वानी का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, डीएसपी अजाक श्रीमती निलेश्वरी डावर, डीएसपी/रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल, श्रीमती उषा सिसोदिया, यातायात प्रभारी श्रीमती रजनी भार्गव, थाना प्रभारी बडवानी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन व पुलिस अधिकारी एवं उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!