खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

14.84 करोड़ की लागत से बलवाड़ी में बन रहा शासकीय महाविद्यालय भवन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं भवन की मजबूती का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश — छात्राओं से भी की चर्चा

सेंधवा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलवाड़ी में 14.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे शासकीय महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का शनिवार दोपहर अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य ने अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को भवन निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने शनिवार को बलवाड़ी एवं आसपास के क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 14.84 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे शासकीय महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता एवं भवन की मजबूती पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। आर्य ने कहा कि महाविद्यालय भवन का निर्माण लंबे समय तक विद्यार्थियों के उपयोग में आने वाला है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ किया जाए तथा भवन की मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही आर्य ने निर्माणाधीन भवन के नक्शे का भी अवलोकन किया । उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के लिए भूमि चयन को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते भवन निर्माण कार्य में देरी हुई है। अब भवन का निर्माण होने के बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध होगा। इससे बलवाड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी और स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी।

छात्राओं से पढ़ाई को लेकर की चर्चा
निरीक्षण के दौरान अंतरसिंह आर्य ने महाविद्यालय की छात्राओं से भी चर्चा की। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, विषयों एवं शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। आर्य ने कहा कि “गांव का विकास शिक्षा से ही होता है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज और क्षेत्र को आगे बढ़ाया जा सकता है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से भी चर्चा कर स्थानीय स्तर की आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास एवं शिक्षा से जुड़े विषयों को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान वरला, बलवाड़ी सहित आसपास के ग्रामों के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!