सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में गुरुवार को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा की बैठक में बनी रूपरेखा

सेंधवा। नगर में गुरुवार को भाजपा नगर मंडल, सेंधवा ग्रामीण मंडल एवं शाहपुरा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष के जनसंपर्क कार्यालय में दोपहर साढ़े 11 बजे भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के मंडल कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी एवं पार्षदगण मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने दी।

अग्रवाल ने बताया कि तिरंगा यात्रा में संभागीय प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी बाबूलाल यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में यात्रा के मार्ग, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, वाहन व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
भाजपा जिला महामंत्री विकास आर्य ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से यात्रा में सहभागिता करने का आह्वान किया। आर्य ने सेंधवा ग्रामीण व शाहपुर मंडल के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल बैठक लेकर तिरंगा यात्रा के संबंध में चर्चा कर 3 बजे तक सेंधवा आने को कहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा यात्रा को भव्य एवं अनुशासित स्वरूप देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

मोटर साइकिल रैली के रूप में पहुंचेंगे ग्रामीण व शाहपुरा मंडल के कार्यकर्ता
अग्रवाल ने बताया कि सेंधवा ग्रामीण मंडल एवं शाहपुरा मंडल के कार्यकर्ता से मोटर साइकिल रैली के स्वरूप में सेंधवा किले के अंदर पहुंचेंगे। यहां से नगर मंडल के कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
तिरंगा यात्रा सेंधवा किले के अंदर से प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैंड, भवानी चौक, गुरुनानक चौक, गुरुद्वारा, संत विनोबा मार्ग, मोतीबाग चौक, श्याम बाजार एवं राम बाजार होते हुए पुनः किले के अंदर पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन किया जाएगा।
यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, एस. वीरा स्वामी, छोटू चौधरी, गणेश राठौड़, विवेक छाबड़ा, राहुल पवार, सुरेश गर्ग, गोविंद मामा, सुनील शर्मा, रामेश्वर पालीवाल, ज्योत्सना अग्रवाल, पार्षद गणेश नरगावे, ललिता शर्मा, शकील मंसूरी, कालू सावले, लता चौधरी, अनीता धामोने, अखिलेश पवार, कमल पाटिल, प्रकाश निकुम, सचिन शर्मा, निलेश यादव, विक्की वर्मा, गोपाल भामरे, अनिल वाघ, भागीरथ सोनी, कृष्णा पालीवाल, सरला कोठारी, तरुण स्वामी, शैलेंद्र शर्मा, मयंक राठौड़, सन्नी वर्मा एवं नंदा गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!