सेंधवामुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

सेंधवा महाविद्यालय में युवा उत्सव 2026-27 का आगाज, रंगोली और क्ले मॉडलिंग में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

तीन दिवसीय आयोजन में 22 विधाओं में भाग लेंगे विद्यार्थी, पहले दिन चार प्रतियोगिताएं संपन्न और विजेताओं के नाम घोषित

जनोदय पंच। सेंधवा के वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय आयोजन में विद्यार्थी 22 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पहले दिन रंगोली, व्यंग्य चित्रण, क्ले मॉडलिंग और कोलाज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

उच्च शिक्षा विभाग के पत्र के परिपालन में सोमवार से महाविद्यालय स्तर पर तीन दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन शुरू हुआ। पहले दिन रंगोली, व्यंग्य चित्रण (कार्टूनिंग), क्ले मॉडलिंग और कोलाज विधाओं की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।

इन प्रतियोगिताओं को प्रो. मीतु मोतियानी, डॉ. रेखा पंवार, प्रो. आयुश्री अलावे, प्रो. संतोष पटेल, प्रो. बलराम डूडवे एवं प्रो. किशोर पंवार ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

प्रतियोगिताओं में इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान

रंगोली प्रतियोगिता में हिमांशी जोशी ने प्रथम, ज्योति बर्डे ने द्वितीय और मीरा कलावे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यंग्य चित्रण (कार्टूनिंग) में शिवानी राठौड़ प्रथम रहीं।

कोलाज प्रतियोगिता में रविता भोसले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग में प्रमोद चौहान प्रथम, मोनिका मेहता द्वितीय और रीना बर्डे तृतीय स्थान पर रहीं।

निर्णायक मंडल ने किया प्रतिभागियों का मूल्यांकन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. संतोषी अलावा, डॉ. संतरा चौहान, प्रो. रानु पाटीदार, डॉ. विकास पंडित, डॉ. मनोज तारे एवं डॉ. शिव बार्चे ने निभाई। विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों की प्रतिभा का अवलोकन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.एस. वास्कले ने किया।

मंगलवार को होंगी चार प्रतियोगिताएं

युवा उत्सव के अगले दिन मंगलवार को मेहंदी, स्पोर्ट पेंटिंग, पोस्टर निर्माण एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी युवा उत्सव प्रभारी प्रो. अरुण सेनानी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!