खरगोन-बड़वानी

बड़वानी में जयस ने पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारी तेज की, 11 ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी

मिशन 2028 के तहत ग्राम पंचायत से नगर पालिका तक चुनाव लड़ने की तैयारी, संगठन ने जिले में विस्तार की रणनीति बनाई।

जनोदय पंच। बड़वानी। भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित बैठक में जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने मिशन 2028 के तहत पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी पर चर्चा की। संगठन ने जिले के 11 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर सूची जारी की। बैठक में चुनाव लड़ने की रणनीति पर विचार हुआ।

पंचायत से नगरीय निकाय चुनाव तक उम्मीदवार उतारने की तैयारी

रविवार शाम जिला मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत, नगर पालिका और नगर परिषद चुनावों में उम्मीदवार उतारने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

जयस के राष्ट्रीय संरक्षक एवं मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा, प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रपाल मरकाम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. राजू पटेल तथा प्रदेश संरक्षक शिवभानु मंडलोई की अनुशंसा पर ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की गईं।

मिशन 2028 के तहत संगठन विस्तार पर जोर

प्रदेश प्रभारी डॉ. राजू पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जयस मिशन 2028 की तैयारी कर रहा है। संगठन आगामी पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत, नगर पालिका और नगर परिषद चुनावों में मजबूती से उतरेगा। संगठन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक ब्लॉक और गांव में युवाओं को जोड़कर जयस को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, जल-जंगल-जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

युवाओं को सौंपी गई संगठन की जिम्मेदारी

जयस जिला प्रभारी मुन्ना मोरे ने कहा कि संगठन विस्तार के तहत युवाओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अपने क्षेत्रों में संगठन की विचारधारा, संविधान और आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर सक्रियता से काम करेंगे।

ये बनाए गए ब्लॉक अध्यक्ष

  • राजपुर – कन्हैया चौहान

  • ठीकरी – सुनील सिसोदिया

  • वरला – जगदीश ब्राह्मणे

  • सेंधवा – जितेन्द्र डावर

  • पलसूद – भियपसिंह सोलंकी

  • निवाली – बिहारीलाल खोटे

  • पानसेमल – हीरा ठाकुर

  • अंजड़ – सूरज अलावा

  • पाटी – भूपेन्द्र डुडवे

  • सिलावद – पुनास्या सेंगर

  • बड़वानी – बबलू नरगावे

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता संदीप नरगावे, बद्रीनाथ सोलंकी, संतोष चौहान, सतीश डुडवे, विनोद डावर, रवि बामनिया, राहुल पटेल, दीपक भावरे, साइसिंग पटेल, रोहित मेहरा, भारत डुडवे, भूपेंद्र डुडवे, हीरालाल डावर, सुनील बामनिया और लखन वास्कले सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई दी और गांव-गांव तक युवाओं को संगठन से जोड़ने की बात कही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!