कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह करेंगी स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण

बड़वानी; कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह पीएम कालेज आफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के खेल मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर ध्वज फहराएँगी एवं परेड की सलामी ली जाएँगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन प्रातः 9.25 से 9.55 बजे तक किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण राज्य स्तरीय मुख्य समारोह, भोपाल से जिला स्तर पर किया जाएगा। जिसके बाद जिला स्तरीय मुख्य अतिथि द्वारा 05 मिनट का संक्षिप्त लिखित बधाई संदेश का वाचन किया जाएगा।
मुख्यालय में जनपद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्रगान गाया जाएगा। ऐसी नगर पालिका/नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें नगर पालिव नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और समारोह में राष्ट्रगान गाया जाएगा। ग्राम पंचायत मुख्यालय में सरपंच द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया जाएगा। ग्राम पंचायत मुख्यालय में सरपंच द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया जाएगा। शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं पर आयोजन सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्ष के अनुसार सुबह 8 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तत्पश्चात् सांस्कृतिक /साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।

शासकीय संस्थाएँ दो दिन रोशनी से जगमगाएंगी स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एव राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में 14 एवं 15 अगस्त की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जाएगा और वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जिला कलेक्टर अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि घर जाकर शॉल और श्रीफल से सम्मानित करेगें।



