सेंधवामुख्य खबरे

नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 330 श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने किया आत्मीय स्वागत

कामोद, महानिम और चाचरिया-जामनीयापानी से निकले श्रद्धालुओं के लिए पानी एवं फलाहार की व्यवस्था कराई

सेंधवा। जनोदय पंच। सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कामोद, महानिम एवं चाचरिया-जामनीयापानी से नागलवाड़ी तक पैदल यात्रा पर जा रहे 330 श्रद्धालुओं का सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इनमें ग्राम कामोद के 200, महानिम के 60 तथा चाचरिया-जामनीयापानी के 70 श्रद्धालु शामिल हैं। विधायक मोंटू सोलंकी ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पानी एवं फलाहार की व्यवस्था कराकर उनका स्वागत किया तथा सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

सुख-समृद्धि और मंगल की कामना

इस अवसर पर विधायक मोंटू सोलंकी ने श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति को नमन करते हुए भगवान नागलवाड़ी से सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगल की कामना की। श्रद्धालुओं ने भी विधायक मोंटू सोलंकी द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं फलाहार की व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!