खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में गजेंद्र सिंह पटेल को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

राष्ट्रीय टीम की घोषणा के बाद सांसद सेवा केंद्र और श्री राम चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार दोपहर नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की। खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया। घोषणा के बाद बड़वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी जताई।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार दोपहर नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की। इसमें खरगोन-बड़वानी से लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने खरगोन-बड़वानी क्षेत्र से दो बार सांसद गजेंद्र पटेल को संगठन में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

सांसद सेवा केंद्र पर जुटे कार्यकर्ता

नियुक्ति की घोषणा के बाद सोमवार शाम करीब 4 बजे भाजपा कार्यकर्ता बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित सांसद सेवा केंद्र पर जुटे। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्री राम चौक पर भी मनाया जश्न

शहर के श्री राम चौक पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने को बड़वानी-खरगोन सहित पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

संगठन को मजबूती मिलने की जताई उम्मीद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि गजेंद्र सिंह पटेल अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यकर्ताओं के अनुसार, राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र और जिले का गौरव बढ़ा है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

नई राष्ट्रीय टीम में कई नेताओं को मिली जिम्मेदारियां

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद खरगोन-बड़वानी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नियुक्ति के बाद बड़वानी में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर अपनी खुशी व्यक्त की।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!