सेंधवा में श्रावण सोमवार पर निकली विशाल कावड़-कलश यात्रा, गोई शिव शक्ति धाम पहुंचकर किया जलाभिषेक
मेहतगांव और बारद्वारी से निकली यात्रा में शिव-पार्वती स्वरूप बच्चों ने मोहा मन, महिलाओं ने दी गरबा प्रस्तुति जनोदय पंच। सेंधवा में

सेंधवा ; श्रावण मास के चौथे सोमवार को मेहतगांव और बारद्वारी से विशाल कावड़ एवं कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा शिव शक्ति धाम मंदिर गोई पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा वनखण्डेश्वर भगवान का जलाभिषेक किया। धार्मिक आयोजन में महिलाओं ने गरबा प्रस्तुति भी दी।

मेहतगांव और बारद्वारी से गोई पहुंची यात्रा
श्रावण मास के चौथे सोमवार को मेहतगांव और बारद्वारी से विशाल कावड़ एवं कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा शिव शक्ति धाम मंदिर गोई पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने बाबा वनखण्डेश्वर भगवान का जलाभिषेक किया। यात्रा में रथ पर शिव-पार्वती के रूप में सजे बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया।

महिलाओं ने दी गरबा प्रस्तुति
धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा गरबा प्रस्तुति दी गई। आयोजन में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। ग्राम मेहतगांव समिति की ओर से रास्तेभर करीब 2 क्विंटल फूलों और केले से यात्रा का स्वागत किया गया।

आरती के बाद साबूदाना खिचड़ी की प्रसादी
शिव शक्ति धाम सेवा समिति की ओर से मंदिर परिसर में आरती का आयोजन किया गया। आरती के पश्चात सभी भक्तजनों के लिए साबूदाने की खिचड़ी की प्रसादी रखी गई। आयोजन शिव शक्ति धाम गोई, वाकी, मेहतगांव और बारद्वारी द्वारा किया गया।

आयोजन में इनका रहा सहयोग
धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में राहुल पालीवाल, सुखदेव स्वामी, सुनील शर्मा, महेश पालीवाल, गणेश चौधरी, हरीश सैनी, संदीप कोहली, हिमांशु कोहली, सागर काका, ओम सोनी, सागर कोली और श्याम सोनी ने सहयोग किया।


