मुख्य खबरेसेंधवा
पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के लिए आरएसएस कार्यालय पहुंचा निमंत्रण
सेंधवा से करीब 12 किमी दूर निवाली तहसील के वार्ड क्रमांक 15 में 13 से 17 अक्टूबर तक कथा आयोजित होगी। कथा में मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात सहित अनेक राज्यों के लाखों श्रद्धालु उपस्थित होंगे।

सेंधवा से करीब 12 किलोमीटर दूर निवाली तहसील के वार्ड क्रमांक 15 में आगामी 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रस्तावित है। कथा आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सेंधवा स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों को आमंत्रण पत्र सौंपा और आयोजन में स्वयंसेवकों से सहयोग की अपील की।
आयोजक जितेंद्र पाटिल ने आरएसएस पदाधिकारियों को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। विशेष रूप से प्रशासनिक तैयारियों, ट्रैफिक मैनेजमेंट और कथा स्थल की रूपरेखा को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था और पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई।

आरएसएस जिला टोली की पहली बैठक
कथा आयोजन में सहयोग एवं व्यवस्थाओं को लेकर आरएसएस की जिला टोली की प्रथम बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में कथा आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और स्वयंसेवकों की संभावित भूमिका पर चर्चा की गई। स्वयंसेवकों द्वारा आयोजन समिति के साथ समन्वय कर व्यवस्थाओं में सहयोग करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।


