खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल में छात्रा की मौत पर लोगों का फूटा आक्रोश, दुर्गा मंदिर के पास रोड जाम, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

पानसेमल। शंकर शिरसाठ। पानसेमल में कक्षा 9वीं की छात्रा निर्जला वास्कले की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में लोगों का आक्रोश सामने आया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय लोगों और परिजनों ने दुर्गा मंदिर के पास मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशत लोगों द्वारा न्याय दिए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की जा रही है। वहीं मौके पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी समझाईश देने के लिए पहुंचे हैं लेकिन फिलहाल विरोध प्रदर्शन जारी है। आक्रोशित भीड़ न्याय दिए जाने की मांग करते हुए दोषियों पर एफआईआर की मांग कर रही है।
बता दे शनिवार को कन्या शिक्षा परिसर टाकली में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हे। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों व आक्रोशित लोगों द्वारा सेंधवा-खेतिया मार्ग पर चक्काजाम किए जाने से आवागमन बंद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!