खरगोन-बड़वानी

पानसेमल के कानपुरी विश्व मानव केंद्र में विधायक श्याम जी बरडे ने 20 लाख के सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन

दूर-दराज से आने वाले गुरु भक्तों और श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए होगा भवन का उपयोग

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कानपुरी स्थित विश्व मानव केंद्र में 20 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। विधायक श्याम जी बरडे ने विधिवत भूमि पूजन किया। भवन बनने से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को सामूहिक आयोजनों में सुविधा मिलेगी।

विधायक की घोषणा को मिला मूर्त रूप

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद पंचायत निवाली की ग्राम पंचायत कानपुरी स्थित विश्व मानव केंद्र बड़वानी जिले के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों में शामिल है। यहां वर्षभर हजारों की संख्या में गुरु भक्त ज्ञान, भक्ति, आध्यात्मिक चिंतन और आत्मिक शांति की प्राप्ति के लिए पहुंचते हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए केंद्र में भक्तजनों की सुविधाओं और सामूहिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

विधायक श्याम जी बरडे का भी इस आध्यात्मिक केंद्र से विशेष जुड़ाव रहा है। केंद्र पर नियमित आगमन के दौरान उन्होंने गुरु भक्तों और श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधाओं को महसूस किया था। इसके बाद उन्होंने 20 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की थी। इसी घोषणा को मूर्त रूप देते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पुष्पवर्षा कर किया विधायक का स्वागत

भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए विधायक श्याम जी बरडे के कानपुरी पहुंचने पर प्रातः 11 बजे गुरु भक्तों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विश्व मानव केंद्र के गुरु भक्तों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामुदायिक भवन की सौगात के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में मिलेगी सुविधा

सामुदायिक भवन के निर्माण से विश्व मानव केंद्र में धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा। दूर-दराज से आने वाले गुरु भक्तों के साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी सामूहिक आयोजनों में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

विधायक श्याम जी बरडे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता के लिए भी क्षेत्र में पहचाने जाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसुविधाओं के विस्तार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

जनप्रतिनिधि और गुरु भक्त रहे उपस्थित

भूमि पूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्याम जी पंडित, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र जी सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश जी सोनी, एल्डरमैन संतोष जी गुप्ता, मंडल महामंत्री कन्हैया जी धनगर, संतोष जी राठौड़, सुरेश जी यादव, मदन जी आर्य, मधुकर जी अहिरे, रायसिंह जी सेनानी, मास्तर जी जाधव, कानपुरी सरपंच कमल खोटे, कानपुरी कमेटी के प्रमुख सरपंच मास्टर भाई यादव, सर प्रचारक राधे कुटे, जगदीश सोलंकी, जगन भाई, आनंद खोटे और प्रवीण भाई सहित विश्व मानव केंद्र कानपुरी के समस्त गुरु भक्त बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!