सेंधवामुख्य खबरे

खेतिया में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, मनोकामनेश्वर मंदिर से निकला भव्य शिव डोला

धार्मिक झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत; पुलिस बल ने संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

खेतिया से शंकर सिरसाठ । खेतिया में भगवान भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर माहौल के बीच भव्य शिव डोला निकाला गया। मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुए शिव डोले में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। विभिन्न मार्गों से गुजरते दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

धार्मिक झांकियों ने खींचा लोगों का ध्यान

नगर के मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर से निकले शिव डोले में आकर्षक धार्मिक झांकियां तैयार की गई थीं। ये झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवा, महिलाएं और बच्चे भक्ति में झूमते नजर आए। बड़ी संख्या में नगरवासी शिव डोले में शामिल हुए।

जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

शिव डोला नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए साबूदाने की खिचड़ी और प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूरे नगर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

पुलिस बल ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

शिव डोले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। खेतिया पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा। शोभायात्रा के दौरान पुलिस जवानों ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखलाल भंवर के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे मार्ग पर मुस्तैद नजर आया। भव्य शिव डोले के दौरान पूरा खेतिया नगर भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!