खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

बड़वानी: किसान की बेटी सीमा बडोले बनीं डिप्टी कलेक्टर, MPPSC में हासिल की 21वीं रैंक

सरकारी स्कूल-कॉलेज से पढ़ाई करने वाली सीमा बडोले ने MPPSC परीक्षा 2023 में 21वीं रैंक प्राप्त कर बड़वानी जिले का नाम गौरवान्वित किया।

बड़वानी जिले की सीमा बडोले ने MPPSC परीक्षा 2023 में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन पाकर पूरे क्षेत्र को गर्वित किया। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली सीमा ने सरकारी स्कूल और कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।

          बड़वानी जिले के राजपुर तहसील के ग्राम कुसमरी की निवासी सीमा बडोले ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा 2023 में 21वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर पद हासिल किया। सीमा ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता अर्जित की है। उनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जो अब खेती-किसानी करते हैं, जबकि उनकी माता भी कृषि कार्य में सहयोग करती हैं। सीमा पांच बहनों और एक भाई में सबसे छोटी हैं।


सरकारी स्कूल से शुरू हुआ सफर

सीमा बडोले ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजपुर तहसील के बिलवानी गांव के प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बड़वानी के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने इंदौर के शासकीय होलकर कॉलेज से की। सरकारी शिक्षा संस्थानों से पढ़ने के बावजूद सीमा ने दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम से डिप्टी कलेक्टर पद प्राप्त किया।


गांव में खुशी का माहौल, बनीं प्रेरणा स्रोत

सीमा बडोले की सफलता की जानकारी मिलते ही कुसमरी गांव और राजपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सीमा के भाई विनीत बडोले ने बताया कि बहन की सफलता से पूरे गांव को गर्व हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि सीमा क्षेत्र की बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद यह मुकाम हासिल किया।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!