सेंधवाराजनीति

सेंधवा। कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाकर मनाया काला दिवस, पैदल मार्च के बाद राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक और शहर कांग्रेस के नेतृत्व में विधायक कार्यालय से एसडीएम कार्यालय तक निकाला मार्च, निर्वाचन आयोग के ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग

जनोदय पंच। सेंधवा। ब्लॉक और शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 8 अक्टूबर 2026 को लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए काला दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और निर्वाचन आयोग के ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग की।

विधायक कार्यालय से एसडीएम कार्यालय तक निकाला मार्च

ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी किशन शर्मा ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस और शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च निकाला गया, जो एसडीएम कार्यालय पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्रवाई और राहुल गांधी के साथ हुई घटना को लेकर विरोध जताया।

SIR और फॉर्म 6 को लेकर लगाए आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भारत के निर्वाचन आयोग के ज्ञानेश कुमार द्वारा की गई SIR तथा फॉर्म 6 के अंतर्गत देशभर में 14 करोड़ वोट विलोपित किए गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी द्वारा निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से संवाद करने की कोशिश किए जाने की बात कही गई।

राहुल गांधी को रोकने का लगाया आरोप

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी को ज्ञानेश कुमार और दिल्ली पुलिस द्वारा रोका गया तथा बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की गई, जिसमें राहुल गांधी चोटिल हुए। इसी घटना के विरोध में 8 अक्टूबर को प्रत्येक ब्लॉक में काला दिवस मनाने का आह्वान किया गया था।

ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग

ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी किशन शर्मा ने बताया कि पैदल मार्च के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरचरण भाटिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गाडवे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल शाह ने एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम निर्वाचन आयोग के ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की गई।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में साबिर शेख, मंडलम अध्यक्ष हरदास बर्थडे, तानसेन सुमेश सोलंकी, प्रशांत सेन, प्रिंस शर्मा, संग्राम सोलंकी, परसराम सेनानी, पूर्व सरपंच राजाराम यादव, सचिन क्यूंम्म पटेल, NSUI महासचिव विजय सोलंकी, विधायक मोंटू सोलंकी के संदेशवाहक राहुल सोलंकी, सुनील नरगावे, कैलाश मोर, संजय काले, जुलु अप्पा, वसीम चोहान, फिरोज मंसूरी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष उषा सैनी, शिवकुमारी यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!