सेंधवामुख्य खबरे

पीजी कॉलेज सेंधवा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

सेंधवा; मध्य प्रदेश शासन द्वारा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को याद करने तथा जनजाति क्षेत्रो के सामाजिक आर्थिक विकास को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को वर्ष 2021 से जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में विभिन्न प्रतियोगिता एवं सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ.जितेश्वर खरते ने बताया कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती पर महाविद्यालय में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में डॉ. संगीता परमार ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय को विस्तार से बताया। प्रो राजेश नावडे ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासियों के जननायक नहीं थे बल्कि संपूर्ण भारत के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। प्रो सायसिंह आवासे ने बताया कि बिरसा मुंडा अल्पायु में ही आदिवासियों के जननायक बन गए थे। प्रो परम बरडे ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता में जागीराम कटोले प्रथम जागीराम भादले द्वितीय तथा जया बरडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में कपिल जाधव ने प्रथम, जागीराम कटोले द्वितीय तथा लाली देवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में जागीराम भादले प्रथम, जया बरडे द्वितीय आशीराम जाधव तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में हिमांशी जोशी प्रथम तथा सीमा मोरे द्वितीय स्थान पर रही, चित्रकला प्रतियोगिता में फैजल शेख ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य जी. एस. वास्कले के सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!