बड़वानी में दीपावली से पहले शिवकुंज योगा ग्रुप की पहल, बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए वस्त्र
आशादीप आनंद क्लब के सहयोग से चलाया अभियान, महिला, पुरुषों और बच्चों के लिए अलग-अलग वस्त्र लेकर पहुंचे सदस्य।

जनोदय पंच। दीपावली के त्योहार की खुशियां जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिवकुंज योगा ग्रुप ने आशादीप आनंद क्लब के सहयोग से बड़वानी की विभिन्न बस्तियों में वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के तहत महिला, पुरुषों और बच्चों को अलग-अलग वस्त्र वितरित किए गए।
शिवकुंज योगा ग्रुप के सदस्य महिला, पुरुषों एवं बच्चों के लिए अलग-अलग वस्त्र लेकर पहुंचे। इनका वितरण कुंडिया बसावट, डेरा, आशाग्राम कुष्ठ बस्ती, फिल्टर प्लांट एरिया सहित अन्य स्थानों पर किया गया।
सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय है ग्रुप
शिवकुंज योगा ग्रुप पर्यावरण संरक्षण, शारीरिक योग एवं स्वच्छता ही जीवन जैसे कार्यों के साथ सामाजिक और राष्ट्रहित की गतिविधियों में भी सहभागिता कर रहा है। ग्रुप के लव कुमरावत, दीपक अग्रवाल एवं दलजीत सिंह बुद्ध राजा ने बताया कि आशाग्राम ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों में भी ग्रुप सहयोग करता है।
त्योहारों की खुशियां सभी तक पहुंचाने की पहल
आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ. चक्रेश पहाड़िया ने बताया कि त्योहारों का आनंद सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने वस्त्र वितरण के इस प्रयास को सराहनीय बताया।

ये सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान योगा ग्रुप के पवन कुमरावत, संदीप मुकाती, अंशुल महाजन, अंकित राठौड़, सचिन दुबे एवं मनीराम नायडू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



