सेंधवा के बख्तरिया में जयस की नई कार्यकारिणी गठित, 20 पदाधिकारियों को सौंपी संगठन की जिम्मेदारी
जल, जंगल, जमीन, शिक्षा और आदिवासी अधिकारों के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प, जिलाध्यक्ष महेन्द्र सेनानी सहित जिला और ब्लॉक पदाधिकारी रहे मौजूद

जनोदय पंच। सेंधवा जनपद की ग्राम पंचायत बख्तरिया में जयस की कार्यकारिणी का गठन कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा समाजजन शामिल हुए। संगठन को मजबूत करने और समाजहित के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया।
बख्तरिया में जयस की नई कार्यकारिणी गठित
सेंधवा। 10 नवंबर 2026, मंगलवार को ग्राम पंचायत बख्तरिया में जयस की कार्यकारिणी गठित कर सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में जयस बड़वानी जिलाध्यक्ष महेन्द्र सेनानी, जिला प्रभारी रेसला जमरा, जिला उपाध्यक्ष रवि डावर, जिला महासचिव प्रीत जमरे और सोशल मीडिया प्रभारी गोविन्द शितोले उपस्थित रहे।
इसके अलावा जयस ब्लॉक अध्यक्ष सेंधवा सागर मोरे, ब्लॉक अध्यक्ष पाटी विनोद अलावे, ब्लॉक अध्यक्ष खेतिया विजय सोलंकी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सेंधवा राकेश डुडवे, ब्लॉक प्रभारी सेंधवा उमेश डुडवे, ब्लॉक सचिव सेंधवा सायसिंग ब्रह्माने, ब्लॉक प्रभारी पाटी सुरेश डुडवे, ब्लॉक कोषाध्यक्ष पाटी मनीराम बडोंड, ब्लॉक सहसचिव सेंधवा अशोक डावर, जयस ब्लॉक कोषाध्यक्ष सेंधवा अंकुश परमार और जयस ब्लॉक संगठन मंत्री खेतिया राजीव पटेल की मौजूदगी में कार्यकारिणी का गठन एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
20 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
ग्राम बख्तरिया, ब्लॉक सेंधवा की नवनियुक्त कार्यकारिणी में धरमसिंग खरते और सुभाष परमार को जयस अध्यक्ष बनाया गया। ईशू जूकटे और रमेश टोकरे को उपाध्यक्ष, मुन्ना टोकरे और अवतार सेनानी को प्रभारी, अनिल टोकरे और अर्जुन डावर को सचिव तथा मोहन झुकटे और सुरमल परमार को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी तरह बलिराम परमार और करमसिंग खरते को मीडिया प्रभारी, नन्दु ठाकुर और निलेश परमार को महामंत्री, कैलाश मेहता और अनन्त सेनानी को कोषाध्यक्ष, चमारसिंग डावर और भियासिंग डुडवे को प्रवक्ता तथा सुरेश चौहान और सचिन डावर को सह-प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अधिकारों पर एकजुटता का आह्वान
कार्यक्रम में जयस के पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं ने कहा कि संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। जयस लगातार समाज के मूलभूत मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहा है। इनमें जल, जंगल और जमीन, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकार प्रमुख हैं।
इस अवसर पर सुरेश सोलंकी, मुकेश तड़वे, भाईदास टोकरे, राजेश ठाकुर, भुवानसिंग टोकरे, विकास परमार, जगन खरते, रिजड खरते, डाम्या खरते, बलीराम खरते, बंछीराम परमार, सुनिल ठाकुर, रिकेश ठाकुर, हरदास ठाकुर, रफा परमार, निर्मल परमार, राजाराम मेहता, मगन मेहता, इनेश सेनानी, भाईदास ठाकुर, मुकेश ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, भाईदास डावर, चंपालाल डावर, पूनम डावर, सकाराम डावर, लक्ष्मण टोकरे पटेल और अनिल मोरे सहित जयस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नंदू ठाकुर ने किया संचालन, सुभाष परमार ने माना आभार
कार्यक्रम का संचालन नंदू ठाकुर ने किया। अंत में सुभाष परमार ने उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए समाजहित और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की जानकारी जयस बड़वानी जिलाध्यक्ष महेन्द्र सेनानी ने जारी की।



