सेंधवा
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, छूटे नाम जुड़वाने और अपात्र नाम हटवाने की अपील

जनोदय पंच। सेंधवा। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, छूटे नाम शामिल करने और अपात्र नाम हटाने की प्रक्रिया एक माह तक चलेगी। नागरिकों से सूची में अपना नाम जांचने की अपील की गई है।
आगामी 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता के रूप में पंजीयन करा सकेंगे। आमजन, बीएलए और कार्यकर्ताओं से मतदान केंद्रों पर सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा मृत मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटवाने में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।



