मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

निवाली की चार छात्राओं का राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन, शुजालपुर में दिखाएंगी खेल प्रतिभा

झाबुआ में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर मिला चयन, अधिकारियों और संस्था के स्टाफ ने दी बधाई

जनोदय पंच। निवाली के शासकीय कन्या खेल परिसर की चार छात्राओं ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। छात्राओं का चयन 19 वर्ष आयु वर्ग की शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन शुजालपुर में किया जाएगा।

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को झाबुआ में संभाग स्तरीय तीरंदाजी क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में शासकीय कन्या खेल परिसर निवाली की चार छात्राओं का 19 वर्ष आयु वर्ग की शालेय राज्य स्तरीय तीरंदाजी क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

सीनियर वर्ग में इन छात्राओं ने बनाई जगह

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राओं में सीनियर वर्ग से राजनंदिनी कुंवरसिंग, रीमा श्यामलाल, नम्रता राकेश और सरिता रालिया शामिल हैं। राज्य स्तरीय तीरंदाजी क्रीड़ा प्रतियोगिता 18 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक शुजालपुर में आयोजित की जाएगी।

अधिकारियों और संस्था प्रबंधन ने दी बधाई

छात्राओं के चयन पर सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री मुकेश मालवीय और विकासखंड शिक्षा अधिकारी निवाली श्री मनोज मराठे ने बधाई दी। संस्था प्राचार्य श्री प्रताप सिंह सोलंकी और खेल परिसर निवाली की अधीक्षिका श्रीमती प्रीति बाला आर्य ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। समस्त स्टाफ ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

संजय चौधरी और मीना कनोजे के मार्गदर्शन में मिली सफलता

छात्राओं का चयन व्यायाम शिक्षक संजय चौधरी एवं खेल शिक्षिका कु. मीना कनोजे के मार्गदर्शन में हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!