खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

एमपी का आईएएस दंपति एक साथ लेगा राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू से पुरस्कार

खरगोन। दिनेश गीते। मध्य प्रदेश के लिए शायद यह पहला अवसर होगा, जब एक आईएएस दंपति 18 नवंबर को एक साथ राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू के हाथों दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार प्राप्त करेगा। दरअसल केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में जिला खरगोन को प्रथम पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी में जिला खंडवा की कावेश्वर पंचायत को द्वितीय पुरस्कार की घोषणा की गई है। बता दें कि इन दोनों जिलों में कलेक्टर पति-पत्नी हैं। खंडवा के कलेक्टर ऋषव गुप्ता हैं और खरगोन की कलेक्टर उनकी पत्नी भव्या मित्तल हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!