सेंधवा
औदिच्य समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाई भगवान गोविन्द माधव जयंती
कार्तिक पूर्णिमा पर औदिच्य महिला मंडल ने किया विशेष पूजन, भजन और आरती का आयोजन, सामाजिक एकता और सद्भाव का दिया संदेश

जनोदय पंच। औदिच्य समाज के इष्टदेव भगवान गोविन्द माधव की जयंती कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर औदिच्य महिला मंडल की ओर से श्रीमती पुष्पा दवे के निवास पर धार्मिक आयोजन किया गया। इसमें समाज की महिलाओं ने शामिल होकर भगवान गोविन्द माधव की पूजा-अर्चना की।
पूजन, भजन और आरती से भक्तिमय हुआ माहौल
आयोजन के दौरान भगवान गोविन्द माधव की प्रतिमा के सम्मुख विशेष पूजन किया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ। महिलाओं ने भक्तिभाव के साथ आराध्य देव की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश
औदिच्य दिवस का यह पर्व आराध्य देव भगवान गोविन्द माधव के प्रति श्रद्धा और भक्ति के साथ समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को समर्पित रहा। आयोजन में श्रीमती मधु जोशी, श्रीमती मंगला पंडित, श्रीमती पुष्पा दवे, श्रीमती शालिनी जोशी, श्रीमती उमा जोशी, श्रीमती कल्पना ठक्कर, श्रीमती निर्मला ठक्कर, श्रीमती शीला जोशी, श्रीमती सीमा दवे, श्रीमती लक्ष्मी पंडित, श्रीमती सीमा शर्मा और श्रीमती मोना जोशी सहित समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।



