खरगोन-बड़वानी
विधायक श्याम बरडे ने जनसुनवाई कर सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
विधायक जनसेवा केंद्र पर आयोजित जनता दर्शन में क्षेत्रवासियों ने रखीं जनहित से जुड़ी समस्याएं, विधायक ने उचित समाधान का दिया भरोसा

जनोदय पंच। पानसेमल। विधायक जनसेवा केंद्र पानसेमल पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में विधायक श्याम बरडे ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनता दर्शन के माध्यम से आम लोगों से संवाद कर उनकी व्यक्तिगत और जनहित से जुड़ी परेशानियों को गंभीरता से सुना। विधायक ने समस्याओं के उचित निराकरण का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के अलग-अलग विषयों को लेकर पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक श्याम बरडे ने प्रत्येक फरियादी की बात सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का उचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि हर फरियादी का सम्मान और प्रत्येक समस्या का समाधान करने का प्रयास प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।



