सेंधवाअपराध

सेंधवा। मोबाइल दुकान पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर 40 हजार का सामान ले उड़े बदमाश

बस स्टैंड के मुख्य बाजार चौक मंडी परिसर में हुई वारदात, सीसीटीवी फुटेज में दुकान के अंदर सामान समेटता दिखाई दिया संदिग्ध

जनोदय पंच। सेंधवा। वरला थाना क्षेत्र के बलवाड़ी बस स्टैंड स्थित मुख्य बाजार चौक मंडी परिसर में चोरों ने मोबाइल दुकान को निशाना बनाकर करीब 40 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। सोमवार रात हुई वारदात में बदमाश शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

सुबह दुकान पहुंचने पर खुला चोरी का मामला

दुकान संचालक नंदू जीवराम पाटिल ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर मोबाइल एसेसरीज, केबल, बैटरी, ब्लूटूथ ईयरफोन सहित अन्य सामग्री गायब मिली। चोर दुकान में रखा सामान थैली में भरकर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है।

सीसीटीवी में सामान समेटता दिखाई दिया संदिग्ध

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति अंदर दिखाई दे रहा है। फुटेज में वह पहले दुकान का सामान देखता है और फिर लाइट जलाकर मोबाइल व अन्य एसेसरीज थैले में भरता नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।

बाजार क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर व्यापारियों में चिंता

बस स्टैंड के मुख्य बाजार और मंडी परिसर में हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। इधर, वरला पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!