अपराधइंदौर

इंदौर में स्कूटी लूट का 24 घंटे से पहले खुलासा, महंगे शौक और नशे की लत ने बनाया तीन बदमाशों को लुटेरा

बायपास सर्विस रोड पर स्कूटी सवार से मारपीट कर की थी लूट, कनाड़िया पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद की

 जनोदय पंच। इंदौर। बायपास सर्विस रोड पर स्कूटी सवार के साथ हुई लूट की वारदात का कनाड़िया पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई स्कूटी बरामद की है। आरोपियों ने महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।

अंधेरे का फायदा उठाकर रोका, सिर पर कड़े से किया वार

घटना 25 नवंबर की रात की है। फरियादी अपनी स्कूटी से बायपास सर्विस रोड स्थित वाइन शॉप के पास पहुंचा था। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान उसके सिर पर कड़े से वार किया और स्कूटी छीनकर फरार हो गए।

मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी गिरफ्तार

वारदात के बाद कनाड़िया पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सन्नी उर्फ माना, सुमित चावरे और एक अन्य सुमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं सात आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी सन्नी उर्फ माना के खिलाफ पहले से मारपीट, गाली-गलौज, धमकाने और चोरी सहित सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!