इंदौर

इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट के काफिले के सामने शराब के नशे में बाइक लेकर पहुंचे दो युवक, विजयनगर पुलिस ने दर्ज किया केस

पायलट वाहन के सामने बाइक लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ड्रिंक एंड ड्राइव और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में कार्रवाई

जनोदय पंच। इंदौर। जल संसाधन मंत्री के काफिले के सामने दो बाइक सवार युवकों के पहुंचने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

पायलट वाहन के सामने लगा दी बाइक

घटना शुक्रवार रात विजयनगर थाना क्षेत्र की है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का काफिला यहां से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक काफिले के पायलट वाहन के सामने आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक पायलट वाहन के सामने लगा दी।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विजयनगर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक शराब के नशे में थे। उनके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव और सरकारी कार्य में बाधा डालने से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

युवकों की मंशा का पता लगा रही पुलिस

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दोनों युवक शराब के नशे में अनियंत्रित होकर मंत्री के काफिले के सामने आए थे या इसके पीछे उनकी कोई अन्य मंशा थी। फिलहाल विजयनगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!