इंदौरअपराध

इंदौर में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, राऊ में ब्राउन शुगर तो पालदा में गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मजदूरों को नशे की पुड़िया बेचने का आरोप, मटन दुकानदार के पास मिला 1 किलो 200 ग्राम गांजा

 जनोदय पंच। इंदौर। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है। राऊ और भंवरकुआं पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस अब नशे के सप्लायर और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

गुरुकुल कॉलोनी में 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

पहली कार्रवाई राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा फाटक स्थित गुरुकुल कॉलोनी में की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर 48 वर्षीय राजेश उर्फ शिशुपाल को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है।

बताया गया कि आरोपी मजदूरों को नशे की पुड़िया बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

पालदा में 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ मटन दुकानदार गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई भंवरकुआं थाना पुलिस ने पालदा के हिम्मतनगर क्षेत्र में की। पुलिस ने रात करीब 11 बजे मनु बोरासी को 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की बड़ी ग्वालटोली में मटन की दुकान है।

अज्ञात व्यक्ति से गांजा मिलने की बात कही

प्रारंभिक पूछताछ में मनु बोरासी ने पुलिस को बताया कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने गांजा दिया था। आरोपी पालदा के ट्रांसपोर्ट और औद्योगिक क्षेत्र में गांजा फुटकर में बेचने के लिए पहुंचा था। पुलिस अब गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति और उससे जुड़े नेटवर्क की तलाश कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!